PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते संतोखपुरा इलाके में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आधा दर्जन के करीब गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले / 1 महीने में यह दूसरी बड़ी वारदात बताई जा रही है / इसको लेकर गाड़ी मालिकों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई है /
आपको यह भी बता दें कि पहले भी शरारती तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए जालंधर में बीते 1 साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं / शरारती तत्वों द्वारा रात को अक्सर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं / कई बार सीसीटीवी कैमरों में भी शीशे तोड़ने वाले आरोपी ऐड हो चुके हैं, लेकिन पुलिस उनकी पहचान करके उनकी गिरफ्तारी कर पानी में फेल साबित हो रही है /
जिसकी वजह से शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं / बीते 3 महीनों में कारों के शीशे तोड़ने की एक चौथी घटना है / इससे पहले आदर्श नगर में गोपाल नगर में ग्रीन मॉडल टाउन में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया जा चुका है / 5 से 6 लोगों की यह टीम रात के अंधेरे में बाइक से नशे में धुत होकर निकलती है और गलियों व सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाती है / फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार मालिकों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है /








































