PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नूपुर शर्मा को लेकर सलमान ने दिया बड़ा बयान, जाने क्या कहा,

Salman made a big statement about Nupur Sharma

PTB Big News अजमेर : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. हाल ही में सुनवाई के दौरान SC ने नूपुर शर्मा को जमकर फटकार लगाई थी. अब सोशल मीडिया पर अजमेर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नूपुर को कत्ल करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है.

ये धमकी विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम ने दे दी है. दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि जो शख्स नूपुर शर्मा को जान से मारेगी उसे वह बतौर इनाम में पैसे और मकान देगा. वायरल वीडियो में चिश्ती ने नूपुर शर्मा की गर्दन काट कर लाने वाले को अपना तोहफे के तौर पर अपना मकान देने का वादा किया है.

बता दें कि यह वीडियो लगभग 2 मिनट 50 सेकेंड का है. और इसमें सलमान चिश्ती अपनी धार्मिक भावनाओं का हवाला देत हुए नूपुर शर्मा को धमकी दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है.