PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कुल्लू के बाद अब बिलासपुर में फटा बादल, कई मकान क्षतिग्रस्त, गाड़ियां बहीं,

cloud burst in bilaspur car and house washed away

PTB Big News बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद अब बिलासपुर जिले में भी भारी बारिश हुई है. यहां पर शुक्रवार अलसुबह बादल फटा है. बादल फटने से घरों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही गौशाला भी बह गई है और मवेशी भी मलबे में बह गए हैं.

जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर-मंडी की सीमा रेखा के पास ग्राम पंचायत कुहमंझवाड़ के भगौट गांव में बादल फटा है. यहां पर सड़क पर खड़े वाहन बह गए हैं. मलबे की चेपट में रिहायशी मकान भी आए हैं और क्षतिग्रस्त हुए है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर अपनी जान बचाई है.

गांव भगौट, पालगरी व पड़गेल में बादल फटा, जिससे पड़गेल नाला भारी उफान के साथ बहता हुआ दिखा. पानी के तेज बहाव में चार पशुशाला बह गई व कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. पशुशाला मे बंधे पशु भी पानीं में बह गए और कुछ दब गए हैं.इस आपदा में तीन भाईयों के मकानों को नुकसान पहुंचा है और रसोईघर, पशुशाला, पक्के मकान के लगभग चार कमरे, एक ऑल्टो कार, 7 बकरियां और दो भैंसे बह गई हैं.