PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है / उनका टि्वटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है / अभी इसका पता नहीं चल पाया है / कल जब विवाह की रस्में शुरू हुई थी तो गुरप्रीत कौर ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी / इसके बाद उन्होंने अपनी शादी से संबंधित कई लोगों के संदेश को ट्विटर ट्वीट किया था /
आपको यह भी बता दें कि गुरप्रीत कौर कल भगवंत मान के साथ सिख परंपरा यानी आनंद कार्य के अनुसार विवाह बंधन में बंध गई / गुरप्रीत कौर मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली है / विवाह समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह परिवार सहित शामिल हुए /
आपको यह भी बता दें कि गुरप्रीत कौर MBBS डॉक्टर है और वह इस समय पटियाला जिले के राजपुरा में रहती हैं / उनके पिता इंदरजीत सिंह कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा खंड के गांव मदनपुर में सरपंच रह चुके हैं / पिता परिवार सहित मोहाली में रहते हैं / डॉ. गुरमीत कौर की दो बड़ी बहने हैं एक अमेरिका में और दूसरे ऑस्ट्रेलिया में रहती है /








































