PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

IAS जसप्रीत सिंह ने जालंधर के जिलाधीश का संभाला पदभार,

2014 Bach IAS Jaspreet Singh Takes Charge as Deputy Commissioner Jalandhar

कहा पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन होगा पहल, पहली बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिये,

PTB City न्यूज़ जालंधर : 2014 बैच IAS अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आज जालंधर जिले के नए जिलाधीश का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह डिप्टी कमिशनर, मानसा और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) जालंधर के में सेवाएं निभा चुके है। सुबह जिला प्रशासकीय परिसर पहुंचने पर डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह का स्वागत अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वीरेंद्र पाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल) मेजर अमित सरीन सहित अन्य अधिकारियों ने किया, जिसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस की टुकडी ने गार्ड आफ आनर दिया।

नए डिप्टी कमिशनर ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन मुहैया करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ संबंधित परियोजनाओं, ग्रामीण विकास, अधिक से अधिक पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा करने के साथ-साथ सेवा केंद्रों द्वारा प्रदान की जा रही नई सेवाओं जैसे नई पासपोर्ट संबंधी सेवाओं और लोगों को जागरूक करने और शून्य पेंडेंसी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उद्घाटन बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिये ताकि समाज के कमजोर वर्गों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में समय पर पहुंच सुनिश्चित करने और पब्लिक डीलिंग के लिए एक समय निर्धारित करने के भी निर्देश दिए ताकि सरकारी कार्यालयों में अपना काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

2014 Bach IAS Jaspreet Singh Takes Charge as Deputy Commissioner Jalandhar

जिलाधीश ने यह भी कहा कि संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श के बाद, रजिस्ट्रियों के लिए मुकम्मल मामलों में एनओसी जारी करने के लिए समयबद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनहित में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। PAP चौक के पास यातायात की सुविधा के लिए BSF चौक की तरफ PAP वाली सड़क के अमृतसर किनारे पर फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क योजनाओं के संबंध में पहले की तरह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जालंधर के सेवा केंद्रों में आवेदनों के बकाया का शून्य औसत बनाए रखने की बात करते हुए जसप्रीत सिंह ने कहा कि लोगों को जल्द से जल्द विभिन्न नागरिक सेवाएं प्रदान करने की चल रही विरासत को पहले की तरह बनाए रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते समय में कई अन्य सेवाओं सहित पासपोर्ट जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को सेवा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन सेवाओं की जानकारी लोगों को जमीनी स्तर पर देगा ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं की भी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की उचित समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

जिलाधीश ने जिले में हरियाली के विस्तार के संबंध में कहा कि लोगों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वीरेंद्र पाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ADC) मेजर अमित सरीन, SDM बलबीर राज सिंह और रणदीप सिंह हीर, ACA जालंधर विकास प्राधिकरण जसबीर सिंह, सचिव आरईए रजत ओबेरॉय, सहायक कमिशनर हरजिंदर सिंह जस्सल, जिला राजस्व अधिकारी जशनजीत सिंह, जिला विकास और पंचायत अधिकारी इकबालजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी लखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।