PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मंत्री अमन अरोड़ा ने सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक,

focus disseminating government policies ground level aman arora

सरकार की नीतियों का ज़मीनी स्तर पर प्रचार बनाया जाए सुनिश्चित,

PTB न्यूज़ चंडीगढ़ : सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने आज विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के कामकाज की समीक्षा की और बदलते समय के साथ इसमें और सुधारों के लिए भी चर्चा की।

सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह द्वारा मंत्री को विभाग की विभिन्न शाखाओं जैसे कि प्रेस शाखा, विज्ञापन शाखा और पनमीडिया सोसायटी आदि संबंधी अवगत करवाया गया। सचिव ने आगे कहा कि अधिकारियों की मेहनती और समर्पित टीम ज़मीनी स्तर पर सरकार की नीतियों और प्रोग्रामों का प्रचार करने में पूरी निष्ठा से लगी हुई है। इसके अलावा नए उभर रहे रूझानों का साथी बनने के लिए सोशल मीडिया के पहलू पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री ने अधिकारियों को एक टीम के रूप में एकजुट होकर काम करने और सरकार एवं लोगों के दरमियान एक कड़ी के रूप में काम करने के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनको राज्य सरकार की प्रगति सम्बन्धी नीतियों से अवगत करवाया जा सके। मंत्री ने आगे कहा, ‘‘फर्ज निभाने में ढील को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में अन्यों के अलावा डायरैक्टर श्रीमति सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव और अतिरिक्त डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड्हा, अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा, ज्वाइंट डायरैक्टर रणदीप सिंह आहलूवालीया और हरजीत सिंह गरेवाल, डिप्टी डायरैक्टर इशविन्दर सिंह गरेवाल और मनविन्दर सिंह उपस्थित थे।