PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां पंजाब विजीलेंस द्वारा आज यानि गुरुवार की सुबह लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में छापेमारी की गई। इस दौरान विजीलैंस द्वारा ट्रस्ट की EO कुलजीत कौर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस बात की काफी देर से चर्चा हो रही थी कि ट्रस्ट में घोटाला हो रहा है।
विजीलैंस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इसके तहत आज विजीलैंस द्वारा छापेमारी करके कुलजीत कौर को हिरासत में ले लिया गया है। विजीलैंस टीम द्वारा अन्य स्टाफ के दस्तावेज भी चैक किए जा रहे है। फिलहाल पुलिस अधिकारी अभी इस मामले बारे कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है /








































