PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, एक ही परिवार की चार बेटियां गायब होने से इलाके में फैली सनसनी,

there was a stir in the police due to the disappearance of four daughters of the same family in suspicious circumstances

PTB Big News लुधियाना : लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामला दस जुलाई का है। दो दिन बाद परिजनों ने थाना डिवीजन छह पुलिस को शिकायत दी। चार लड़कियों के एक साथ लापता होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि नाबालिग कहां हैं। हालांकि परिवार को आशंका है कि कोई उन्हें बरगलाकर ले गया है। पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि संदिग्ध हालात में गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं।

आपस में एक ही परिवार के सदस्य कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आए हैं। परिवार वालों का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और चारों लड़कियां भी घरों और कोठियों में काम करती हैं। रविवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच में चारों नाबालिग घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आईं।

परिवार वालों की तरफ से काफी तलाश की गई। अपने यहां जितने जानकार और रिश्तेदार थे, सभी को पूछ लिया गया, लेकिन किसी को उनके बारे में पता नहीं था। चारों की उम्र 13 से 16 साल के बीच में बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी।

थाना डिवीजन छह की एसएचओ ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। चारों नाबालिग के पिता आपस में सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रविवार से लेकर अब तक के सारे सीसीटीवी दोबारा चेक करने के लिए बोल दिया है। जल्द ही बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।

Latest News