PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर का सबसे प्रसिद्ध CT Institute एक बार फिर विवादों में, गरमाया माहौल, सिखों में रोष,

Jalandhar most famous CT Institute Once again the atmosphere heated up in controversies anger among Sikhs Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते CT Institute फिर से विवादों में घिर गया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव लांबड़ा में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान कुछ सिखों में उस समय भारी रोष देखने को मिला जब सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान सिख युवकों के कड़े उतवा दिए गए, जिससे गुस्साए सिख बच्चों के परिजनों की ओर से इस मामले की निंदा करते हुए CT Institute में काफी हंगामा किया गया /

इस घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू की गई / वहीं इस दौरान पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि CT Institute में पेपर के दौरान मैनेजमेंट की ओर से सिख युवकों के कड़े उतवाए गए, इसके विरोध में सिख युवकों के परिजनों में CT Institute के बाहर प्रदर्शन करना शुरू दिया, जिसके बाद मैनेजमेंट के तीन सदस्यों को थाना प्रतापपुरा में ले जाया गया और मामले की जांच शुरू की गई है /

फिलहाल इस संबंध में मैनेजमेंट के किसी भी अधिकारी की और से कोई भी बयान सामने नहीं आया है / आपको यह भी बता दें कि ऐसा ही एक मामला बीते दिनों बठिंडा में पेपर के दौरान सिख युवकों के कड़े उतवारने का सामने आया था / इस मामले को लेकर SGPC के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने काफी निंदा की थी और इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जांच करने की भी अपील की गई थी /

आपको यह भी बता दें कि CT Institute इससे पहले भी कई बार विवादों में रहा है हालाँकि हर बार वह अपनी और से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ कहकर पल्ला चढ़ता रहा है / अब देखना यह होगा की इस बार CT Institute सिख विद्यार्थियों के कड़ा उतरने के मामले में क्या बयान देता है, जिसे हम पुख्ता से प्रकाशित करेंगे /

इस मामले के बाद फ़्लाइंग स्क्वाड मेंबर ने पुलिस थाने में माफ़ी मांग कर अपनी जान छुड़ा ली है , गार्डन कॉलोनी के उपिंदर सिंह, ज्वाला नगर मकसूदां के कवलजीत सिंह, करोल बाग़ के परमजीत सिंह ने कहा कि पेपर चेकिंग के दौरान जाने अंजामने में उनसे गलती हो गया थी / अगर किसी की धार्मिक भगवनाओं को कोई ठेस पहुंची है तो इसके लिए हम सभी से माफ़ी मांगते हैं /

Jalandhar most famous CT Institute Once again the atmosphere heated up in controversies anger among Sikhs Punjab
जालंधर का सबसे प्रसिद्ध CT Institute एक बार फिर विवादों में, गरमाया माहौल, सिखों में रोष,

Latest News