PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में नशा हुआ अनकंट्रोल्ड:नशे में मिली युवती, बोली- सहेलियों ने लत लगा दी; अब पैसे मांगकर चिट्‌टा लेती हूं

punjab kapurthala news the girl was found intoxicated said friends got addicted now i take chitta by asking money

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : नशे की भयावह तस्वीर बुधवार सुबह को कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ में देखने को मिली। यहां पर एक युवती नशे की हालत में इधर-उधर झूमती मिली। कुछ महिलाओं ने पकड़ कर बेंच पर बैठाया तो वह बैठने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए खुद ही लेट गई। युवती ने बताया कि उसे चिट्‌टे की आदत 3 साल पहले सहेलियों व कुछ दोस्तों से लगी थी।

वह शादीशुदा है। उसका पति नशे की तस्करी में पकड़ा गया था। अब वह जेल में है। युवती ने कहा कि वह राहगीरों से पैसे मांगती है और मोहल्ला मेहताबगढ़ में चौक में खड़े नशे के व्यापारियों से चिट्टा खरीदती है। नशे से खराब होती हालत देख घर का पता पूछा तो कहा कि माता-पिता मर चुके हैं। पति भी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।

युवती की हालत को देखते हुए मौजूद महिलाओं ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आपसी सहयोग से पहुंचाया। सर्कुलर रोड पर पिछले महीने भी एक बैंच पर नशे की हालत में लड़की मिली थी। उसे सखी सेंटर की टीम ने सिविल अस्पताल स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा था।

Latest News