PTB Big Political न्यूज़ संगरूर : पंजाब के विधानसभा हलका संगरूर की आप विधायक नरिंदर कौर भराज शुक्रवार 7 अक्टूबर को विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। सबसे कम आयु की विधायिक व अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री नरिंदर कौर भराज संगरूर इलाके से संबंंधित परिवार के पुत्र से विवाह रचाएंगी। विवाह की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में होगी। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। विवाह समाराेह में परिवार वालों सहित चुनिंदा रिश्तेदार व मेहमान ही शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि विधायक नरिंदर कौर भराज के परिवार द्वारा चुना गया उनका जीवनसाथी उनकी भांति ही एक आम परिवार से संबंधित हैं, जिनका नाम भराज के मनदीप लक्खोवाल जोकि संगरूर इलाके के ही रहने वाले हैं। युवक आम आदमी पार्टी के वलंटियर के तौर पर सरगर्म रहा है। उक्त रिश्ता उनके माता-पिता द्वारा ही तय किया गया है। विधायक नरिंदर कौर भराज संगरूर के ब्लाक भवानीगढ़ के गांव भराज की रहने वाली हैं व पहली बार विधायक बनी हैं।
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान के हक में अपने गांव में इकलौता पोलिंग बूथ लगाकर वह चर्चा में आई थी व उसके बाद उन्होंने भगवंत मान के जरिये की राजनीति में कदम रखा तथा आम आदमी पार्टी की वालंटियर के तौर पर काम शुरू किया, जिसके बाद बेशक गांव में सरपंच का चुनाव हार गई थी, लेकिन वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, भाजपा के अरविंद खन्ना जैसे धुरंधरों को हराकर विधायक बनी। गाैरतलब है कि इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी भी काफी चर्चा में रही थी।








































