PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में एक बार फिर बने टिकरी बॉर्डर जैसे हालात, भारी बारिश के बावजूद धरने पर बैठे किसान,

ituation like tikri border created in punjab farmers sitting on dharna sangrur punjab

PTB Big न्यूज़ संगरूर : भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) की ओर से यहां पंजाब तथा केन्द्र सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन समय का पक्का मोर्चा हट-हटकर हो रही बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कोठी के सामने पटियाला रोड पर दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें और भी भारी संख्या में सैंकड़ों महिलाओं समेत पंजाब भर से हजारों किसान-मजदूर नौजवान शामिल हुए।

सड़क के दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्रालियां तथा अन्य व्हीकल बहुत दूर-दूर तक खड़े थे तथा जगह-जगह लंगर वितरित किए जा रहे थे। स्टेज के आसपास नरेन्द्र मोदी तथा विश्व व्यापार संस्था समेत विश्व बैंक का पुतला भी खड़ा था। संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने बताया कि यह मोर्चा गत वर्ष या इस बार गुलाबी सुंडी तथा नकली कीटनाशकों से, ओलावृष्टि/भारी बारिश या वायरल रोग से कई जिलों में तबाह हुए नरमे तथा अन्य फसलों समेत प्रभावित मकानों का पूरा-पूरा मुआवजा काश्तकार किसानों पर खेत मजदूरों में तुरंत बंटाने के लिए,

धरती निचले तथा दरियाई पानियों की मालिकी साम्राज्य कार्पोरेटों को सौंपने वाली संसार बैंक की जल नीति समेत दौधर जैसे निजी जल-सोध प्रोजैक्ट रद्द करवाकर सरकारी जल सप्लाई स्कीम पहले की तरह जारी रखवाने के लिए, जीरा नजदीक प्रदूषण का गढ़ बनी हुई शराब फैक्टरी को तुरंत बंद करवाने के लिए, लुधियाना में से गुजरते बुड्ढे नाले के पानी का प्रदूषण तथा ट्राईडैंट फैक्टरी द्वारा सेमनाले तथा धरती के निचले पानी का प्रदूषण तुरंत रोकने के लिए,

भारत माला हाईवे प्रोजैक्ट के लिए नाममात्र मुआवजा जारी करके जमीनों पर पुलिस के जोर कब्जे रोकने के लिए, अपनी जमीन को स्तर/नीची करने का अधिकार छीनने वाला माइनिंग कानून रद्द करवाने के लिए, एम.एस.पी. तथा हर किसान के पूरे धान की खरीद बिना शर्त करवाने के लिए, बिना जलाए पराली संभालने के लिए 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिलाएं या फिर मजबूरीवश पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती बंद की जाए।

आग से इस प्रदूषण के मुकम्मल खात्मे के लिए धान की बिजाई पूरी तरह से बंद करने की खातिर इसकी जगह बदलवीं फसलें मक्की, मूंगी, गुआरी, बासमती आदि का एम.एस.पी. स्वामीनाथन रिपोर्ट अनुसार लाभकारी निर्धारित करके इसके मुताबिक बिना शर्त खरीद की कानून गारंटी करवाने के लिए, लम्पी स्किन रोग से मरी गायों का मुआवजा मार्कीट रेट मुताबिक पूरा दिलाने के लिए,

संसार बैंक की हिदायत मुताबिक केन्द्र द्वारा थोपी गई जमीन बैंक नीति रद्द करते पंचायती शामलाट जुमला मालिकाना सरकारी जमीनों पर खेती या रिहायश कर रहे बेजमीने कम जमीने किसानों-मजदूरों को इसके मालिकी अधिकार दिलाने के लिए, लोगों के हक्की जम्हूरी आंदोलनों दौरान पुलिस जब्र बंद करवाने तथा पिछली सरकारों समेत अब मजदूरों किसानों पर दर्ज किए मुकद्दमे पराली केसों समेत वापस लेने की मानी हुई मांग तुरंत लागू करवाने के लिए लगातार दिन-रात जारी रखा जाएगा।

Latest News