PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, पुलिस ने मर्डर से पहले कर लिए तीन गिरफ्तार,

Husband hatches a conspiracy to kill wife in Jalandhar Police arrested three before the murder

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने एक बड़ा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां के अधीन पड़ते करतारपुर थाने की पुलिस ने दूसरी पत्नी की हत्या की साजिश रच रहे पति के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला है जो कि मुख्य आरोपित बलदेव सिंह की बहन है। बलदेव अपनी दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने की तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले उसे दबोच लिया गया।

एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि किशनगढ़ चौकी के प्रभारी एएसआइ बलबीर सिंह को सूचना मिली थी कि रानी भट्टी थाना भोगपुर निवासी बलदेव सिंह की पहली पत्नी निर्मलजीत कौर कनाडा में रहती हैं। बलदेव ने गांव में गुरमीत कौर से दूसरी शादी की है। गुरमीत ने अपने पति की सारी जमीन हड़पने के लिए उसे पिछले तीन महीनों से घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बलदेव होशियारपुर तारागढ़ डेरा में रह रहा है।

इसी रंजिश में उसने अपनी बहन दलजीत कौर उर्फ ​​छिंदो निवासी तलवंडी भीला (थाना भोगपुर) के साथ मिलकर गुरदीश सिंह और उसके दोस्त सुरजीत सिंह के साथ मिलकर दूसरी पत्नी गुरमीत कौर को मारने की योजना बनाई। इसीलिए गुरदीश सिंह उर्फ ​​लाडी और उसके दोस्त सुरजीत सिंह की स्विफ्ट गाड़ी (बिना नंबर) में गुरमीत कौर को मारने के लिए घूम रहा था।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित जगदीश सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो गांव कराडी से रानी भट्टी कच्चा रास्ता के पास श्मशानघाट के पास गाड़ी में भाग रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने बलदेव सिंह की बहन दलजीत कौर छिंदो को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक कुल्हाड़ी और एक कृपाण भी बरामद की है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए जालंधर देहात पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि मामले के चौथे आरोपित बलदेव सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा हत्या से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने से पुलिस की हर तरफ वाह वाही हो रही है।

Latest News