PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, इन तारीखों में होंगे चुनाव और आएंगे नतीजे,

election bugle sounded in himachal november 12 voting results will come on 8th december PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने आज प्रैस कांफ्रेंस करते हुए हिमाचल में चुनावों की तरीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

आपको यह भी बता दें कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग की टीमों ने हाल ही में हिमाचल और गुजरात का दौरा किया था। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए मतदाता, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग जनों को भागेदारी महत्वपूर्ण है।

कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें। उन्होंने कहा, ‘सभी मतदान केंद्र सुगम, सुरक्षित और सहज होंगे। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रखे जाएंगे। पानी, वेटिंग शेड, टॉयलेट, लाइटिंग की सुविधा होगी।’ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘कुछ पोलिंग बूथ की कमान महिलाओं को दी जाएगी।

घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग करने का अधिकार मिलेगा। वोट डालने में प्राथमिकता दी जाएगी। सहयोगी और व्हीलचेयर प्रदान किए जाएंगे। पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी मुहैया कराई जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘अपने उम्मीदवारों को जानने के लिए सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। ये नागरिकों का अधिकार है। उम्मीदवारों को प्रचार के दौरान तीन बार अखबारों और टीवी चैनल पर एड के जरिए अपराधिक जानकारी देनी होगी।’

हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद, भाजपा ने जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के साथ सरकार बनाई थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं। तब राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, जबकि तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Latest News