PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पूर्व सैनिक उसकी पत्नी की हुई हत्या, बेटी व पुत्रवधू को बंधक बनाकर की लुटेरों ने लूटपाट, फैली सनसनी,

punjab tarantaran brutal murder ex serviceman and wife harike pattan tarntaran

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : कस्बा हरिके पत्तन में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह (60) व उसकी पत्नी राजबीर कौर को तेजधार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घर में मौजूद पूर्व सैनिक की बेटी और पुत्रवधू को स्टोर में बंधक बनाकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट ली।

यह घटना थाना हरिके पत्तन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने वीरवार को शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के कस्बा हरिके पत्तन निवासी पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह मेंबर पंचायत भी था। सुखदेव सिंह का बेटा विदेश में रहता है।

सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राजबीर कौर, बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर के साथ रहता था। बुधवार रात को सुखदेव सिंह कुर्सी पर बैठा टीवी देख रहा था कि जबकि पत्नी राजबीर कौर अपनी पुत्रवधू और बेटी समेत दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपितों ने कुर्सी पर बैठे पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की।

इस दौरान बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर को रस्सियों से बांधकर स्टोर में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सो रही राजबीर कौर को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 बोर की लाइसेंसी राइफल,

चार अंगूठियां, कीमती घड़ी व अन्य सामान लूट लिया। यह घटना थाना हरिके पत्तन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, परंतु पुलिस को रातभर कोई खबर नहीं हो पाई। हैरानी की बात है कि हरिके पत्तन स्थित पट्टी चौक, बर्ड सेंचुरी कार्यालय, रेस्ट हाउस व हरिके हेड वक्र्स के अलावा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर रात को नाकाबंदी और गशत भी होती है।

आज सुबह सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी सतनाम सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की बेटी सिमरनपाल कौर, पुत्रवधू संदीप कौर से पूछताछ शुरू करते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर फिंगर प्रिंट माहिर व डाग सुकवायड की टीम को भी बुलाया गया।

Latest News