PTB Crime न्यूज़ ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते बस स्टैंड चिंतपूर्णी के समीप उस समय सनसनी फैल गई / जब एक घर में घुसकर लूटेरों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तुषार शर्मा पुत्र केसर चंद निवासी मोईन तहसील देरहा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है / मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया / वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है /
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते कल शाम की बताई जा रही है / बताया जा रहा है कि अज्ञात लूटरे अचानक एक व्यवसायी के घर घुस आए / घर में घूसते ही लूटरों ने महिला से अलमारी के चाबी मांगने लगे, इतने में ही बेटा तुषार शर्मा बाजार से घर आ गया और उसने इसका विरोध किया / इसी बीच मारपीट के दौरान लूटरों ने तुषार शर्मा पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए /
घायल युवक को घायल अवस्था में चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई / दिनदिहाड़े हुई वारदात को लेकर गुस्साएं लोगों ने भरवाई चौक पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद समझाकर लोगों को जाम से हटा दिया /
वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे / उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है / उन्होंने बताया कि अभी तक यह नही पता चल पाया कि अज्ञात लोग किस नीयत से घर में घुसे थे / पुलिस CCTV की फुटेज खंगाल कर कारणों को पता कर रही है / वही इस संबध में आरोपियों को तालाशी शुरू कर दी गई है /








































