PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजिलेंस ने धन की हेराफेरी के आरोप में दो शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को भी किया गिरफ्तार,

Vigilance arrests two education dept officials and two private persons for misappropriation of funds Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के अंतर्गत प्राप्त हुए 10,01,120 रुपए के फंडों का गबन करने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने उक्त मामले के सम्बन्ध में राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल भागोवाल, गुरदासपुर, रामपाल, लैक्चरार, सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग केंद्र गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल कथलोर,

जि़ला पठानकोट, में तैनात, कृष्णा टैंट हाऊस के मालिक जतिन्दर कुमार और सिग्मा डैकोरेट नाम की फर्म के मालिक, तारागड़ के मुकेश महाजन के विरुद्ध एफआईआर 14, तारीख़ 01-11- 2022 को आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत ई. ओ. डब्ल्यू विंग, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर को सिखलायी के लिए रमसा स्कीम के अधीन उक्त ग्रांट प्राप्त हुयी थी। उक्त स्कीम के अंतर्गत राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल और लैक्चरार रामपाल ने आपस में मिल कर फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किये। दोषियों ने सरकारी पैसे को अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करके और अलग-अलग तरह की सेवाएं,

कुर्सियां, मेज़, टैंट और अन्य सामान किराये पर लेने के लिए जारी किये कुल 10,01,120 रुपए के फंडों का गबन करके सरकारी खजाने को नुक्सान पहुँचाया। उन्होंने बताया कि इस जांच के आधार पर यह पाया गया कि उक्त दोषियों ने फंडों का दुरुपयोग किया है। इस सम्बन्धी ब्यूरो ने उक्त सभी मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Latest News