PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’

HMV collage celebrated “National Unity Day Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य नेतृत्व में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ एन.एस.एस. वालंटियर्स, एनसीसी कैडिटों द्वारा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ मनाया गया।

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर उनके अखंड भारत हेतु किए गए सर्वोच्च योगदान को स्मरण करते हुए प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने देश की एकता को व्यक्तिगत हितों से सर्वोपरि बताया। राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए सत्यनिष्ठा से कार्य करने की छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। दो किलोमीटर ‘नेशनल इन्टेग्रिटी रन’ का भी आयोजन किया गया,

जिसमें एन.एस.एस. व एन.सी.सी. के 110 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती वीना अरोड़ा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तिगत व कृतित्व से छात्राओं को परिचित करवाया। एन.सी.सी. ऑफिसर लैफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने राष्ट्रीय एकता के महत्त्व पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया व सुश्री हरमनु भी उपस्थित थे।

Latest News