PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी में मनाए गए आर्थिक परिवर्तन के 75 वर्ष,

KMV Collage celebrates 75 Years of Economic Transformation Jalandhar

छात्राओं के लिए के.एम.वी. यंग इकोनॉमिस्ट एसोसिएशन की स्थापना,

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के द्वारा आर्थिक परिवर्तन के 75 वर्ष बनाए गए / इस अवसर पर छात्राओं के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, रंगोली मेकिंग, कोलाज मेकिंग आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिनमें छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया /

इसके अलावा इस अवसर पर कक्षाओं के बाहर भी छात्राओं के लिए इकोनॉमिक्स को सीखने के बेशुमार अवसर पैदा करने के मकसद के साथ के.एम.वी. यंग इकोनॉमिस्ट एसोसिएशन की विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा स्थापना की गई जिसके अंतर्गत उन्होंने चयनित की गई छात्राओं को उनके कर्तव्यों के बारे में समझाते हुए बेज लगाकर सम्मानित किया /

इस एसोसिएशन में गोरी मित्तल को प्रेसिडेंट, सोनिया को वाइस प्रेसिडेंट, रमनदीप को सेक्रेटरी, और हरमनप्रीत और जसलीन कौर को जॉइंट सेक्रेटरी चुना गया / इसके साथ ही इस आयोजन के दौरान एम.ए. इकोनॉमिक्स, बी.एस.सी. इकोनॉमिक्स, बी.बी.ए., बी.कॉम आदि की छात्राओं के द्वारा कृषि, उद्योग, सेहत, परिवहन, सुरक्षा एवं बैंकिंग क्षेत्रों में पिछले दस दशकों में हुई महत्वपूर्ण आर्थिक तब्दीलियां के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा अपने विचार साझा किए /

इस प्रतियोगिता में से इस लिंक और एवं रवनीत कौर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया / 21 छात्राओं की सहभागिता वाली रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में आर्थिक परिवर्तनों के विभिन्न पदों को बाखूबी प्रदर्शित कर प्रीति, पवनवीर, लवप्रीत एवं नीरज के साथ-साथ रमनदीप कौर और सोनिया ने इस पहला स्थान हासिल किया /

इसके साथ ही कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने भाग लेते हुए अपनी सृजनात्मक सूझ-बूझ को बाखूबी प्रदर्शित किया और इसमें नवदीप कौर, अनुष्का और स्मृति ने पहला स्थान हासिल किया / प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए श्रीमती अमरप्रीत, अध्यक्षा, इकोनॉमिक्स विभाग तथा समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की /

Latest News