PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस युवक पर पुलिस ने रखा 10 लाख डॉलर का इनाम, जानें बड़ी वजह,

punjab news australian police placed a reward of one million dollars on punjabi man

PTB Big न्यूज़ सिडनी : पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले एक शख्स पर ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने 10 लाख डॉलर का ईनाम रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स ने 4 साल पहले एक युवती का कत्ल किया था। इसी सिलसिले में पुलिस पिछले लगभग 4 सालों से उसे ढूंढ रही है लेकिन कोई सुराग न मिलने के कारण उस पर पुलिस ने ईनाम रखा है।

पुलिस के अनुसार उसकी जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वींसलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई युवती की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम देने की घोषणा की है।

क्वींसलैंड पुलिस ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्तूबर 2018 को केयन्र्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गई। बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत मेल नर्स राजविंद्र सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है। जानकारी के अनुसार वह कॉर्डिंगली की हत्या के दो दिन बाद आस्ट्रेलिया से चला गया और अपनी पत्नी तथा 3 बच्चों को यहीं छोड़ गया।

क्वीन्सलैंड पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसका पता बताने वाले को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश की है। यह क्वींसलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े ईनाम की पेशकश है। एजैंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा ईनाम होगा। राजविंद्र सिंह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के बुट्टर कलां का रहने वाला है।

Latest News