PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पॉल्यूशन का यह निकला सॉल्यूशन, बढ़ते वायु प्रदूषण की मार के चलते स्कूलों को बंद करने का हुआ ऐलान,

pollution solution school closed from tomorrow due rising air pollution grap 4 implemented PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। जिसे लेकर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कल से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पांचवीं से ऊपर की क्लास में आउटडोर एक्टिविटी नहीं होगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि दिल्‍ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। दिल्‍ली में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना से आग्रह किया है कि जब तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो जाता तब तक अस्थायी रूप से दिल्ली के सभी

सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी करें जिससे बच्चों को प्रदूषण से होने वाली किसी भी बीमारी से बचाया जा सके। खंडेलवाल ने कहा की दिल्‍ली में GRAP 4 लागू हो गया है क्योंकि ऐयर इंडेक्स 450 को पार कर गया है। यह दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है जो बेहद चिंताजनक है, ऐसे में बचाव के हर संभव एहितियाती कदम उठाये जाने बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने यह भी कहा की उचित होगा यदि ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को प्रमोट किया जाए और स्कूलों को भी ऑनलाइन पढ़ाई कराने को कहा जाए। प्रदूषण के कारण सांस लेते समय जहरीली हवा लेने का ख़तरा बना रहता है। खास तौर पर बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति बड़ी खराब है।

Latest News