PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर में हुआ बड़ा हादसा, सरिए से लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

scorpio collide iron rods loaded truck four injured admitted dmc ludhiana Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : बढ़ती ठंड और वातावरण में पराली के धुएं ने स्मॉग का रूप धारण करना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे रात को अंधेरा गहराता है तो हाईवे पर पर विजिबिलिटी भी कम हो रही है। इसी का नतीजा देर रात को जालंधर-लुधियाना हाईवे पर देखने को मिला। देर रात स्मॉग के कारण आगे कुछ दिखाई न देने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे सरिया ले जा रहे ट्रक से जा टकराई।

हादसे में सरिए स्कॉर्पियों गाड़ी को चीरते हुए उसमें जा घुसे। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें हादसे के बाद पहले सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए दयानंद मेडिकल कालेज (DMC) लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी तक तक घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां के रहने वाले थे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-19एस-0020 जालंधर की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कमालपुर गेट श्री हनुमंता स्कूल के पास पहुंची तो आगे सरिए से लदे ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हादसा स्मॉग का कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देने के कारण हुआ। ट्रक से सरिए भी काफी बाहर थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों को डीएमसी में भेजा गया है, लेकिन अभी तक जानकारी जुटाई जा रही है कि घायल कहां के रहने वाले थे। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। अकसर यहां पर हादसे होते हैं। यहां पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे का शिकार हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार भी अभी मौके पर ही खड़ी हुई है।

Latest News