PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में आज एक ASI ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आज सुबह जब कमरे में पड़ा उसका शव बाकी के पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो घटना का पता चला।
पता चला है कि कर्मचारियों ने मौके पर ही संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले ASI मनोहरलाल है। जून के महीने तक वह थाना सराभा नगर में मालखाना का मुंशी थी। फिलहाल अभी वह पुलिस लाइन में तैनात था।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने मीडिया को बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।








































