PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में ढोंगी बाबा का किया श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने पर्दाफाश, करता था यह गंदा काम,

punjab jalandhar news shree guru granth sahib satkar committee raid hypocritical baba sect nandanpur PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने एक ऐसे ढोंगी बाबा का पर्दाफाश किया किया है जो पवित्र ग्रंथ का प्रकाश कर उनकी हजूरी में लोगों के भूत भगाने का काम करता था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने नंदनपुर गांव में एक तथाकथित बाबा द्वारा बनाए गए धर्म स्थल पर छापा मारा, लेकिन छापे की सूचना मिलते ही पाखंडी मौके से भाग गया।

जालंधर के नंदनपुर में सत्कार कमेटी के पदाधिकारी पाखंडी बाबा के डेरे पर बाकायदा पुलिस लेकर छापा मारने के लिए पहुंचे हुए थे। सत्कार कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि नंदनपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करके कब्जे की जमीन पर एक धर्म स्थल बनाया गया है। धर्म स्थल का बाबा लोगों को उनकी बीमारियां ठीक करने के लिए धागे-तबीत या फिर राख की पुड़ियां बनाकर देता है। इसके अलावा लोगों के भुत निकालने का काम भी करता है।

उन्होंने कहा कि यह सब पाखंड वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में कर रहा था। जबकि सिख धर्म पाखंडवाद से कोसों दूर है। पदाधिकारियों ने बताया कि पाखंडी बाबा के पता चलने पर उन्होंने लिखित में शिकायत देकर थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वह पुलिस को साथ लेकर नंदनपुर के डेरे पर पहुंचे थे, लेकिन डेरा चला रहा ढोंगी बाबा को उनके आने का पता चल गया

और वह अपने बनाए गए धर्म स्थल जिस पर निशान साहिब भी लगाया गया को ताले लगाकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब मंगवा गुरुघर में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पाखंड कर यहां के बाबा ने दोष किया है उसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि वह खुद ही सत्कार कमेटी के सामने आकर अपना गलती मान ले तो बेहतर है।

इसी बीच मौके पर पहुंचे मकसूदां थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने मीडिया के बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि सत्कार कमेटी की तरफ से उनके पास शिकायत आई है। उसकी वह जांच कर रहे हैं। वह सत्कार कमेटी के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए साथ में आए थे, लेकिन आरोपी व्यक्ति यहां पर नहीं मिला है।

Latest News