PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 4 महिलाओं सहित 9 लोगों की हुई मौत, फैली सनसनी,

indiscriminate firing in mexico bar 9 people including 4 women killed Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मेक्सिको : मैक्सिको में बड़ी घटना होने की खबर है। यहां के गुआनाजुआतो में एक बार में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रात करीब नौ बजे हथियारों से लैस कुछ लोग बार में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बुधवार को सेलाया के बाहर अपासियो एल ऑल्टो शहर में लोगों पर गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए और दो और महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की हालत स्थिर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने, इरापुआटो शहर में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में पास में हुई एक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

आपको यह भी बता दें कि मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने 2018 में पदभार ग्रहण के दौरान हिंसा पर लगाम लगाने की बात कही थी। इसके बाद 2022 में हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है।

Latest News