PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पहले की इस अभिनेत्री ने खुद से शादी और अब बनने जा रही है मां, लिखा…मैं सेल्फ प्रेग्नेंट,

entertainment bollywood diya aur baati hum actress kanishka soni who marry herself sologamy now open up her pregnancy

PTB News मनोरंजन : टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती’ फेम कनिष्का सोनी हाल ही में ‘खुद से शादी रचाने’ की वजह से सुर्खियों में थीं। दरअसल, कनिष्का सोनी ने अपने सोशल मीडिया पर सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके फैंस हैरान रह गए थे।

लेकिन, इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब अभिनेत्री खुद से शादी करने के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं? दरअसल, कनिष्का ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।’

आपको बता दें कि ‘दीया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दो महीने पहले खुद से शादी रचा ली था। उन्होंने, खुद इस बात की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। बता दें कि कनिष्का सोनी ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए कनिष्का ने लिखा था, ‘मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र में ही वो व्यक्ति हूं जिसे में प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा अपने गिटार के साथ अकेले और एकांत में खुश हूं…मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली। शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद।’

कनिष्का की बात करें तो उन्होंने ‘दीया और बाती हम’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘देवी आदि पराशक्ति’ जैसे कई शोज किए हैं, जिनसे उन्हें घर-घर पहचान मिल गई थी। वहीं, अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Latest News