PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस ने गुरसिमरन सिंह मंड को किया गया घर में नजरबंद, अज्ञात लोगों के खिलाफ भी किया केस दर्ज, जाने बड़ी वजह,

punjab ludhiana mand ludhiana put under house arrest getting constant threats khalistanis case registered against unknown people

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को जिला पुलिस ने कल से ही नजरबंद कर दिया है। आपको यह भी बता दें मंड को लगातार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फोन काल पर धमकियां मिल रही है। मंड ने इन धमकियों के बारे पुलिस प्रशासन को बता दिया है।

धमकियां मिलने के उपरांत मंड के उसके घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। देर रात मंड को 10.29 PM पर E-mail आई है। मंडल के घर के बाहर भी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए है। समय-समय पर अधिकारी औचक चैकिंग भी कर रहे है। वहीं मंड से भी अब पुलिस सख्त हो रही है। मंड से भी कहा गया कि बेवजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करेे।

पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। लोगों से पुलिस लगातार अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई गलत बयानबाजी न करे जिससे किसी धर्म या किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। बता दें दो दिन पहले गुरसिमरन सिंह मंड का पुलिस लाइन में मुंशी के साथ पंगा पड़ गया था।

मंड के मुताबिक पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मचारियों की डयूटी लगाने वाले मुंशी ने उनकी सिक्योरिटी में भिंडरांवाला का समर्थक कर्मचारी भेज दिया। मंड ने कहा था कि मुंशी मुझे मरवाना चाहता है। मंड को इस बात का आभास तब हुआ जब उसने उस पुलिस कर्मचारी की बाइक पर जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर चिपकी देखी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने सख्त एक्शन लिया था और सुरक्षा में फेरबदल कर दिया था।

मंड ने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं। जिसमें लिखा है कि मंड तुम गलत बोलने से बाज नहीं आ रहे। तेरे साथ भी प्रदीप की तरह करना पड़ेगा। हम तुझे माफ नहीं करेंगे। तू हमारे सिक्ख धर्म का आरोपी है। एक बात मेरी याद रखना की तुझे जरूर मारेगे। यह हमारा तुझे चेलेंज है। हम उस हर व्यक्ति को ठोकेगे जो हमारे श्री गुरू ग्रंथ साहिब के बारे गलत बोलता।

Latest News