PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश हुई नाकाम, PM मोदी ने 13 दिन पहले ही किया था उद्घाटन,

plot to blow up udaipur ahmedabad railway track failed pm modi inaugurated it 13 days ago Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ उदयपुर : उदयपुर-अहमदाबाद नए रेलवे ट्रैक को उड़ाने की बड़ी साजिश रची गई थी लेकिन यह नाकाम हो गई। इस नए ट्रैक पर रात को विस्फोट से उड़ाने की कोशिश से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट में डेटोनेटर का उपयोग किया गया। जांच के लिए मौके पर एटीएस की टीम पहुंच गई है। घटना स्थल के दोनों ओर से ट्रेन की आवाजही बंद है। बता दें, 13 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन की शुरुआत की थी।

स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से इस नए रूट पर बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार देर रात सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पुल की है। यहां गत रात 10 बजे ग्रामीणों को आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ युवा तुरंत पटरी पर पहुंचे। वहां कि हालत सभी देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा था। ऐसा लगता है जैसे रेलवे पुल को उड़ाने की साजिश की गई है।

पटरियां कई जगह से टूट चुकी हैं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की पतली चादर भी उखड़ी हुई मिली। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एफएसएल टीम मौके पर है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा। रेलवे अजमेर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि घटना हुई है। जांच जारी है। घटनास्थल के दोनों ओर ट्रेनों को रोक दिया गया है।

Latest News