PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में अब किसी भाईचारे के खिलाफ बोलना और गन कल्चर को प्रमोट करना नहीं होगा आसान, पंजाब सरकार ने उठाय बड़ा कदम,

Bhagwant mann Government in preparation for taking big decision regarding gun culture and Action will be taken against those who speak against any brotherhood Punjab Big Breaking News PTB News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां अब गन कल्चर को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने हिंसक गीतों पर बैन लगा दिया है।

इसके अलावा हथियारों की लापरवाही से इस्तेमाल करने वालों पर FIR दर्ज करने के भी आदेश दे दिए गए हैं / हथियारों को प्रमोट करने वाले गाने अब पूरी तरह से बैन होंगे / वहीं जश्न मनाते समय फायरिंग करने पर भी अब FIR दर्ज की जाएगी /

इसके साथ ही हथियारों के लाइसेंस का रिव्यू होगा, 3 महीने के अंदर हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा भी की जाएगी / हथियार का शौंक रखने वालों के भी लाइसेंस रद्द किए जाएंगे / इतना ही नही जनता के इकट्ठ में हथियारों की प्रदर्शनी पर भी पाबंदी लगाई गई है /

वहीं सोशल मीडिया पर भी हथियारों को लेकर बैन लगाया गया है / इसके अलावा हथियारों को लेकर अलग-अलग इलाकों में चैकिंग भी की जाएगी / फिलहाल नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे / डिप्टी कमिश्नर द्वारा जांच-पड़ताल करने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे /

किसी भी भाईचारे के खिलाफ बोलने पर भी कार्रवाई की जाएगी, गौरतलब है कि सरकार इस समय एक्शन मोड में नजर आ रही है / आपको यह भी बता दें कि गत दिन पंजाब सरकार ने पुलिस कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले भी किए थे, उसका सबसे बड़ा कारण बीते दिनों शिवसेना नेता की हत्या के बाद पंजाब में बना संवेदनशील माहौल का बनाना /

Latest News