PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

तेज धमाके से दहला इस्तांबुल, एक की हुई मौत कई घायल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार,

strong explosion shook istanbul one dead and many injured people seen lying unconscious in the video

PTB Big न्यूज़ तुर्की : तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। तुर्की की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विस्फोट का कारण साफ नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग इस्तिकलाल एवेन्यू में टहलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई देती है। धमाका सुनते ही लोग चौंक जाते हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद का विजुअल है।

इसमें दिखाई दे रहा है कि धमाके के चलते वहां पर काफी अफरा-तफरी मची हुई है। घायलों को मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी जुट रहे हैं। वीडियो में एंबुलेंस और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं।

विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है। प्रसारक ‘सीएनएन तुर्क’ ने कहा कि 11 लोग जख्मी हुए हैं। एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं। तुर्की में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है।

तुर्की के अधिकारियों ने इस्तांबुल मध्य में विस्फोट को एक महिला द्वारा किया गया आतंकवादी करार दिया है। उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हम इसे एक आतंकवादी कृत्य मानते हैं, जिसे एक अपराधी द्वारा अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि एक महिला ने बम विस्फोट किया। आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News