PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

ईमानदारी की मिसाल पेश कर गए वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार, ब्लैकमेलरों और बिकाऊ मीडिया को दिखाया ईमानदारी का दम,

senior journalist ravish kumar resigns from ndtv PTB News salutes to Ravish kumar

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। एनडीटीवी (हिंदी) का जाना माना चेहरा रवीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई कार्यकर्मों की मेजबानी की जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम शामिल है।

रवीश कुमार को दो बार पत्रकारिता में योगदान के लिए रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार और 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, एनडीटीवी के नए बोर्ड ने मंगलवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रणय रॉय और राधिका रॉय के आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआर) के निदेशक पद से इस्तीफे को मंजूरी दे दी।

इस्तीफे के बाद ये दोनों एनडीटीवी के मौजूदा और लंबे समय से प्रवर्तक और प्रबंधन कंपनी से बाहर हो गए हैं। इस प्रकार अदाणी समूह का अधिग्रहण पूरा हो गया। बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से आरआरपीआरएच बोर्ड में संजय पुगलिया सुदीप्ता भट्टाचार्य और सेंथिल सिनेया चेंगलवार्यन को निदेशक नियुक्त किया।

Latest News

Latest News