PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जज व महिला स्टेनो का MMS कांड वायरल होने के बाद दिल्ली HC ने उठे बड़ा कदम, Video Viral

delhi hc order to stop spread judicial officer assault clip accused justice dismissed big Breaking News PTB big Breaking News

PTB Shocking न्यूज़ दिल्ली : राउज एवेन्यू कोर्ट के एक एडिशनल सेशन जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर न्यायपालिका सवालों के घेरे में आ गई है / इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोनों (जज और महिला स्टेनोग्राफर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ ही सरकार से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आदेश दिया है / हाईकोर्ट ने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए ये आदेश सुनाया है /

ये वीडियो राउज एवेन्यू कोर्ट के एक जज का है / वीडियो में आरोपी जज अपने केबिन में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है / यह महिला उसके स्टाफ में काम करने वाली बताई गई है / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही महिला जज की स्टेनोग्राफर है / दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वीडियो से व्यक्तियों के निजता के अधिकार की अपूरणीय क्षति होने की संभावना है /

इसलिए इसे फैलने से रोका जाए / अदालत ने आरोपी जज और महिला स्टेनोग्राफर को भी सस्पेंड कर दिया है / अदालत ने इस वीडियो की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है / जज के चैम्बर में ही वीडियों कैसे बना इसकी भी जांच की जाएगी / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट परिसर में जज और महिला स्टेनोग्राफर के बीच इस तरह की हरकतों की चर्चा बहुत पहले से चल रही थीं /

शक है कि अदालत में काम करने वाले स्टाफ ने ही सीसीटीवी फुटेज से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया / वीडियो के वायरल होने के बाद ही वकीलों ने जांच की मांग की थी / वीडियो को किसी ने मुख्य न्यायाधीश के सुपुर्द किया और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है / वीडियो में नजर आ रही महिला ने इस वीडियो को फेक बताया है / महिला ने वीडियो को वायरल होने से रोकने की याचिका भी दायर की है / हाईकोर्ट ने महिला के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं / मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है /

Latest News