PTB News

Latest news
आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता... एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्श... लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार, बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद, जालंधर में कल बंद का ऐलान, पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़...

के.एम.वी. की कॉलेजिएट स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम ने हासिल किया सिल्वर मेडल,

KMV Collegiate Sr. Sec. School softball team bags silver medal in 66th Punjab School Softball State competition Jalandhar

PTB News शिक्षा : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की सॉफ्टबॉल टीम ने 66वें पंजाब सॉफ्टबॉल स्कूल स्टेट मुकाबले में से सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया / फिरोज़पुर में आयोजित हुए इस मुकाबले में खिलाड़ी छात्राओं कैप्टन नवदीप कौर के साथ-साथ राजवीर कौर, कृषिका, इशिका, संजना शर्मा, निलाक्षी, वंशिका तथा सेजल चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल भावना, मेहनत, लगन एवं समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया /

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की सुविधाओं के साथ-साथ स्टेट- ऑफ-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम, खुली प्लेग्राउंडज़ एवं उत्तम कोचिंग मुहैया करवाने के लिए सदा गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं तथा ऐसी असाधारण सुविधाएं खिलाड़ी छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पेश करते हुए शानदार सफलताएं प्राप्त करने में सहायक साबित होती हैं /

आगे बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि के.एम.वी. उन छात्राओं को यह सारी सुविधाएं प्रदान करना जारी रखेगा जो खेल के क्षेत्र में अपनी योग्यता निरंतर रूप से जारी रखेंगीं / इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह एवं सुश्री बलदीना के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी भरपूर सराहना की /

Latest News