PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

संसद में देखते ही देखते चलीं कुर्सियां, महिला मंत्री को मारा थप्पड़ तो शुरू हुआ विवाद, चले लात-घूंसे,

international senegal mp slaps woman lawmaker parliament Big News

PTB Big न्यूज़ अफ्रीका : अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में महिला मंत्री को थप्पड़ मारने पर जमकर विवाद हुआ। घटना 2 दिसंबर की है। एक सांसद ने महिला मंत्री को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गुस्साई महिला मंत्री ने उन पर कुर्सी फेंक दी। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेता एक-दूसरे के हाथा-पाई करने लगे और फिर उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले।

संसद में बजट सेशन चल रहा था। कार्यवाही के दौरान रूलिंग पार्टी बेन्नो बोक्क याकार (BBY) की महिला मंत्री एमी नदिये गनीबी ने राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वाले एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना कर दी। विपक्षी पार्टी के सांसद मस्साता साम्ब को ये बात पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठे और गनीबी को थप्पड़ मार दिया।

आध्यात्मिक नेता की आलोचना को लेकर सांसद मस्साता साम्ब ने कहा- एक मंत्री ने संसद में एक स्पिरितुअल लीडर की इंसल्ट की है। ये गलत है। इस बात को महिला मंत्री ने सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने तंज मारते हुए इसे टाल दिया। ये साम्ब को पसंद नहीं आया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया।

ये पहली बार नहीं है जब किसी देश की संसद में हंगामा हुआ हो। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने साल 2020 में कार्यवाही के दौरान तत्कालीन प्रधानंत्री डोनाल्ड ट्रम्प की स्पीच फांड दी थी। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेलोसी ने ट्रम्प की स्पीच को ‘अविश्वास का घोषणापत्र’ बताया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इन सब विवादों के चलते पेलोसी को “क्रेजी नैंसी” भी कहा था।

घाना की संसद में एक बिल पर बहस के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जम कर लात-घूंसे चले। इस जूतम-पैजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब सांसदों के बीच हाथापाई नहीं रुकी तो सिक्योरिटी में तैनात मार्शलों ने बीच में आकर हालात संभालने की कोशिश की। कुछ सांसदों ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की थी।

अमेरिका में 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हार हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर उनके समर्थकों के हमला कर दिया था। इसे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था। ट्रम्प इस पूरी हिंसा में मूकदर्शक बने बैठे रहे।

Latest News