PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बड़ी ख़बर, पंजाब कैबिनेट में जल्द होने वाला जा रहा है बड़ा फेरबदल? इन नए विधायकों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

punjab big reshuffle going happen punjab cabinet soon these mla can get big responsibility Bhagwant mann CM Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी अब गुजरात और हिमाचल के विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बाद पंजाब में अपनी सरकार पर फोकस करना चाहती है / आम आदमी पार्टी अब पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार कर रही है / सूत्रों का कहना है कि इस फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कई अन्य विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है /

पार्टी में यह सारा बदलाव दिसंबर तक लास्ट तक होने की संभावना है, हालांकि पंजाब आम आदमी पार्टी या उनके किसी मंत्री-विधायक ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है / कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह की भी छुट्टी होने की संभावना जताई जा रही है / वैसे तो पंजाब में लंबे समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही है, लेकिन चर्चा के बाद इसे आगे के लिए टाल दिया गया था /

फिर पार्टी हिमाचल, दिल्ली और गुजरात के चुनावों में व्यस्त हो गई थी / अब बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट मंत्रियों के नए चेहरों के लिए अपने सलाहकारों से बात चल रही है / पार्टी अच्छा काम करने वाले विधायकों को भी कैबिनेट में जगह दे सकती है / पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हारने वाले गुरमीत सिंह खुडियां को कैबिनेट में जगह मिल सकती है /

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराने वाले अजीत पाल सिंह कोहली को और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके को भी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है / पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से हटा दिया था /

Latest News