PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा ने रखी केंद्र के आगे बड़ी मांग,

raghav chadha said stop charging fees from the devotees going shri kartarpur sahib

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आप सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को संसद में श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का मुद्दा उठाया है / राघव चड्ढा ने श्रद्धालुओं से ली जाने वाली 20 डॉलर की फीस को खत्म करने की मांग की है / इसके अलावा उन्होंने बिना पासपोर्ट के दर्शन की अनुमति देने और ऑनलाइन प्रोसेस को आसान बनाने की भी अपील की, राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ साल पहले जब श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला गया था तो पूरी दुनिया श्री गुरु नानक देव जी के रंग में रंग गई थी /

आप सांसद ने कहा कि आज हर कोई श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए जाना चाहता है, लेकिन श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें से पहली समस्या पासपोर्ट की है / करतारपुर साहिब जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी है और यदि पासपोर्ट नहीं तो करतारपुर साहिब नहीं जा सकते / भारत सरकार को इस अहम मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाना चाहिए /

राघव चड्ढा ने कहा कि दूसरी समस्या श्रद्धालुओं से दर्शन करने के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपए लिया जाने वाला शुल्क है / अगर परिवार के 5 सदस्य हर साल जाना चाहें तो उन्हें साल के 8 हजार रुपए खर्च करने होंगे / इस शुल्क वसूली को बंद कर दिया जाए ताकि श्रद्धालु आराम से श्री करतारपुर साहिब जा सकें / इसके आगे उन्होंने कहा कि तीसरी समस्या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित है, जो अभी काफी जटिल है / इसे सरल किया जाए ताकि संगत को परेशानी का सामना ना करना पड़े और उनका समय बर्बाद न हो /

चड्ढा ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान हो जाने से गुरु और संगत के बीच की दूरी कम हो सकेगी / आपको यह भी बता दें कि सिख समुदाय के लिए श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर बहुत अहमियत रखता है / ये सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की कर्मस्थली है / माना जाता है कि 22 सितंबर 1539 को इसी जगह गुरुनानक देव जी ने अपना शरीर त्यागा था / उनके निधन के बाद उस पवित्र भूमि पर गुरुद्वारा साहिब का निर्माण कराया गया था / विभाजन के बाद यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था, लेकिन दोनों मुल्कों के लिए यह आज भी आस्था के सबसे बड़े केंद्र में से एक है /

Latest News