PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से बड़ी ख़बर, फिर चली गोली, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल,

punjab bullet fired jalandhar servant religious place injured Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां अपनी लाइसैंसी 32 बोर की रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली डेरा मिसल शहीदां तरना दल गांव कंगणीवाल थाना पतारा जिला जालंधर के मुख्य सेवादार बाबा सौदागर सिंह (50) के सिर में जा लगी, जिसके बाद उनका बेटा अमनप्रीत सिंह व परिवार के अन्य लोग उन्हें रामा मंडी के जौहल मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल में ले आए।

डाक्टरों ने बाबा सौदागर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उनका इलाज शुरू किया और अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा. जसमीत सिंह ने ऑपरेशन करते हुए बाबा सौदागर सिंह के सिर में घुसी हुई गोली को बाहर निकाल दिया। इसके बावजूद भी उनका हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आई.सी.यू. में रखा गया है। गांव कंगणीवाल से कबूलपुर गांव को जाते रास्ते में स्थित उक्त डेरे पर चली गोली की सूचना मिलते ही थाना पतारा की एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बाबा सौदागर सिंह के बेटे अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पिता अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर क रविवार दोपहर को साफ कर रहे था और इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो कि उनके सिर में जा लगी। अमनप्रीत ने इस हादसेे को अचानक हुआ हादसा बताया है। इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा सौदागर सिंह के अनफिट होने के कारण उनके बयान नहीं हो सके हैं। उनके बयानों के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। इसी दौरान जिला भाजपा उत्तरी देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी व डा. अम्बेदकर फाऊंडेशन ऑफ इंडिया के मैम्बर मनजीत बाली भी जौहल अस्पताल पहुंच गए।

उन्होंने पहले बाबा सौदागर सिंह के परिवारिक सदस्यों को मिलते हुए बाबा जी का हालचाल जाना और उसके बाद अस्पताल के एम.डी. कम चेयरमैन डा. बी.एस. जौहल से मुलाकात करते हुए बाबा सौदागर सिंह के चल रहे इलाज मौजूदा स्थिति सबंधी जानकारी हासल की। डा. बलजीत सिंह जौहल ने कहा कि बाबा जी के अस्पताल पहुंचते ही उनका आपे्रशन करते हुए सिर में लगी हुई गोली को तो निकाल दिया गया है। इसके बावजूद भी उन्होंने अगले 48 घंटे के लिए बाबा जी की हालत को नाजुक बताया है।

Latest News