PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब से बड़ी ख़बर, बरामद हुए 2 AK-47, दो पिस्टल और 8 मैग्जीन, सर्च ऑपरेशन जारी,

punjab amritsar news bsf recovered 2 ak47 from india pak border firozpur

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों की एक और कोशिश को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने नाकामयाब किया है। तरनतारन में हुई घटना के एक दिन बार ही BSF ने फिरोजपुर सेक्टर से हथियारों की खेप को बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह खेप सुरक्षा के लिए लगी फैंस के आगे छिपाई गई थी।

BSF अधिकारियों के अनुसार जवान फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत आते गांव चंढी वाला में गश्त पर थे। फेंसिंग के पार भारतीय सीमा में सर्च अभियान चलाया गया था। इसी दौरान उन्हें एक कपड़े में लिपटा पैकेट मिला। जैसे ही उसे खोला, उसमें हथियारों की खेप को छिपाकर भेजा गया था। BSF अधिकारियों ने बताया कि पैकेट में 2 AK-47 व दो मैगजीन,

2 पिस्टल व दो मैगजीन और तकरीबन 40 राउंड भेजे गए थे। हथियारों को इस कदर पैक किया गया था कि बारिश होने या पानी में गिरने पर भी हथियार खराब ना हों। बीते 30 दिनों की बात करें तो यह तीसरी बार AK-47 की खेप बरामद हुई है। इससे पहले अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने दो बार फिरोजपुर सेक्टर से 10 AK-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।

Latest News