PTB Big न्यूज़ लुधियाना : Punjab से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां की अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मीनू मल्होत्रा ने आज विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया है /
सुबह ही पंकज मीनू अपने परिवार के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी के समक्ष सरेंडर किया / गौरतलब है कि पंकज मीनू मल्होत्रा 4 महीने से भगौड़ा चल रहे थे / इस मामले की 24 दिसंबर को सुनवाई होनी है / अब देखना यह होगा बहुत ही दिलचस्प होगा की PA की गिरफ़्तारी के बाद भारत भूषण आशु की मुश्किलें और बढ़ती हैं या नहीं?








































