PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आखिरकार बीजेपी के नेता भी पहुंचे लतीफपुरा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बेघर हुए लोगों का पूछा हाल, हर तरफ हो रही है मौजूदा सरकार की बेइज्जती,

Latifpura Union Minister Som Prakash inquired about the condition of the homeless people Manoranjan kalia KD Bhandari

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : आखिरकार जालंधर के लतीफपुरा में बीते दिनों बेघर हुए लोगों का हाल पूछने के लिए बीजेपी के नेता भी आज पहुंच गए / इस दौरान केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे / इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया व पूर्व संसदीय सचिव रहे के डी भंडारी भी मौजूद थे / लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपना दुख साझा किया और

बताया कि वह किन हालातों से वह इस समय गुजर रहे हैं और ऐसे में जब दिसंबर महीने के अंत में भारी कोहरा पड़ता है और इस कोहरे के वजह से बढ़ती ठंड से उनके बच्चे और बजुर्ग बीमार हो रहे हैं / वहीं, लोगों को इस हाल में देखते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर बेहद दुःख हुआ है / कड़ाके की ठंड में लोग टेंट में सोने के लिए मजबूर हैं /

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार को इन लोगों को बेघर करने से पहले अस्थाई रूप से इनके घरों का इंतजाम करना चाहिए था, फिर जाकर वजह इस तरह कि करवाई करते / आपको यह भी बता दें 9 दिसंबर को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लतीफपुरा में 75 साल से अवैध रूप से बने घर गिरा दिए गए थे, जिसके बाद से वह लोग सड़क पर टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं / यह टेंट भी किसी और ने नहीं बल्कि खालसा AID की टीम द्वारा दिए गए हैं जिनमें वजह रहकर अपना गुजरा करने को मजबूर हैं /

आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा की गई इस करवाई की वजह से आम जनता से लेकर विरोधी पार्टियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है / जिसको देखते हुए आप पार्टी के सेंट्रल हल्के व वेस्ट के विधयकों ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को साथ लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लतीफपुर निवासियों के साथ हुई इस घटना पर जहां खेद प्रकट किया वहीं इन लोगों को जल्द ही पक्के फ्लेट देने का आश्वासन भी दिया, लेकिन अभी तक न तो यह विधायक इनका हाल चाल जानने के लिए उक्त स्थान पर पहुंचे और ना ही किसी टीम को भेजा /

Latest News