PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

बड़ी ख़बर, परिवार पर किया अज्ञात हमलावरों ने कातिलाना हमला, 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, पंजाब पुलिस जाँच में जुटी,

punjab ludhiana news armed youth attack house ludhiana 5 injured PTB Big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां एक परिवार पर कुछ हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया / हमले में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं / घटना पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर, कंचन कॉलोनी की है /

मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 20 से 25 लोग लोग गाड़ियों में भरकर आए / हथियारबंद युवक दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए / हमलावरों ने परिवार के लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया / घायलों की पहचान हरबंस कौर, अनीता, अमरिंद्र और यादविंदर के रूप में हुई है /

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अमरिंद्र और उसकी पत्नी कुछ समय से अलग-अलग एक ही मकान में रहते हैं / देर रात यानि रविवार की रात को किसी बात को लेकर उनमें कुछ कहासुनी हो गई / परिवार के बाकी सदस्यों ने उन्हें समझा मामला शांत करवा दिया था / यादविंदर ने बताया कि भाई की पत्नी ने अपने मायके परिवार से अपने भाइयों को बुला लिया /

आरोपियों की संख्या करीब 20 से 25 थी / घर का गेट अंदर से बंद था / इस कारण आरोपियों ने दीवार कूदी और घर में दाखिल हो गए / आरोपियों ने घर में आते ही हथियार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी / अस्पताल में घायल अमरिंद्र सिंह ने कहा कि उसकी करीब 8 वर्ष पहले अब्दुल्लापुर बस्ती के इलाके की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी / उसकी पत्नी का उसके साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया,

जिसके बाद पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया / घर में दाखिल हो आरोपियों ने उन पर रिवॉल्वर के बट व रॉडों से हमला किया / हमले में अमरिंदर के बाजू की हड्डी टूट गई। वहीं उसके पिता सोहन सिंह, माता हरबंस कौर, बड़ा भाई यादविंदर सिंह और भाभी अनीता भी चोटिल हो गई / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है /

Latest News