PTB News

Latest news
Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म...

पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल वैन व कार में हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, कई घायल,

terrible road accident a fierce collision between a school van and a car Fridkot Road Punjab sadik village

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब में बीते दो दिनों से कोहरे के कारण रोज हादसे हो रहे हैं / ऐसा ही एक हादसा आज सुबह सादिक के पास फरीदकोट रोड पर कोहरे के कारण स्कूल वैन और कार की भीषण टक्कर के दौरान एक स्कूल वैन पलट गई / बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे /

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन सभी बच्चे ठीक हैं / बताया जाता है कि आदर्श स्कूल मिड्डुमान की स्कूल वैन गांव मानी सिंह वाला की ओर से बच्चों लेकर स्कूल जा रही थी / जब वह सादिक फरीदकोट मुख्य मार्ग पर चढ़ने लगी तो कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार से टकरा गई और पलट गई जबकि कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग भी बाल-बाल बच गए /

कार चालक ने बताया कि वह थेह गुज्जर से फरीदकोट जा रहा था तभी मानी सिंह वाला मोड़ पर हादसा हो गया / लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों व कार सवार लोगों को वाहनों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया / घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले कि जाँच में जुट गए /

Latest News