PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लोकसभा में हरसिमरत कौर बादल के पंजाब के मुख्यमंत्री पर कसे तंज से लगे हंसी के ठहाके, कहा, ड्रिंक भी कर रहे और ड्राइव कर रहे स्टेट,

mp harsimrat badal objection on cm bhagwant mann drink and drive state Punjab delhi Big News PTB Big News Breaking

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोकसभा में पंजाब के CM भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में नशीली दवाओं की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर बहस चल रही थी।

पंजाब में ड्रग्स के हालात पर मान को घेरते हुए हरसिमरत कौर बादल बोलीं- 6 महीने पहले हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री उस कोने में बैठते थे। जो पार्लियामेंट में 11 बजे नशे की हालत में आता हो वो आज पंजाब चला रहा है। 11 बजे क्या खा-पी के आते थे, आसपास के सारे बोलते थे हमारी सीट बदल दो। जब बोलते थे तो लोग उनको जाकर सूंघते थे।

पंजाब की सड़कों पर लिखा होता है कि डोन्ट ड्रिंक एंड ड्राइव, लेकिन पंजाब में ड्रिंक करके सरकार चल रही है। ये तो हालात हैं। इसके बाद बादल ने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- पंजाब चुनाव जीतने के लिए मान ने अपनी मां की कसम खाई कि आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा।

केजरीवाल बोले- भगवंत मान ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। सर वो तो कुर्बान होकर मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन पिछले 10 महीनों में हमारे पंजाब की हालत खराब हो गई। बादल की बात पर गृहमंत्री अमित शाह भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। जितनी देर बादल भगवंत मान पर बोलीं, सदन में ठहाके लगते रहे।

Latest News