PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

बड़ी ख़बर, पंजाब में फिर चली गोलियां, युवक की हुई मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी,

punjab firing young man died Firozpur Mamdot Big News

PTB Crime न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर ममदोट के गांव गामेवाला में पुरानी रंजिश में दो गुटों में झगड़ा हो गया। गोली चलने से एक गुट के दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना देर शाम की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आज शाम दोनों गुटों में बहसबाजी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के पास हथियार थे। दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोली चलाना शुरू हुई। इसी दौरान गोली लगने से सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट का यूसफ नाम का व्यक्ति गोली लगने से गंभीर जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

बताया जा रहा है कि सुखविंदर को 15 फरवरी को विदेश जाना था और उसकी सारी तैयारियां हो चुकी थी। सुखविंदर दोनों गुटों को समझाने के लिए गया था। गोली सीने में लगी और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच परसो भी झगड़ा हुआ था लेकिन आज हथियारों के साथ दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News