PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

भागवत कथा वाचक देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, किसने की कॉल, क्या है पूरा मामला?

devkinandan maharaj received bomb threat received call from dubai Big Breaking news

PTB Big न्यूज़ मुंबई : भागवत कथा वाचक और वृंदावन में ठा. श्री प्रियाकान्त जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सउदी अरब से उनके निजी नम्बर पर कॉलर ने अश्लील गालियां देते हुए जिंदा जलाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद देवकीनंदन महराज की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। उनका कथा पंडाल पुलिस छावनी बन गया है।

आपको यह भी बता दें कि देवकीनंदन महाराज इन दिनों मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। उनको मिली धमकी को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, शनिवार दोपहर देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के पर्सनल मोबाइल नंबर पर मुस्लिम देश सउदी अरब से कॉल आया, जिसे रिसीव पर फोन करने वाले शख्स ने उन पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया और वह अश्लील गालियां देने लगा।

महाराज के विरोध करने पर उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। डेढ़ मिनट के कॉल का उनके साथी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्रालय और महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की गई। बता दें कि हिंदुत्व पर खुलकर बोलने वाले देवकीनंदन महाराज को इससे पहले भी उन्हें ऐसे कई कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं। लेकिन इस बार सीधे धमकी उनके पर्सनल नंबर पर दी गई है। उनका यह नंबर बस गिने चुने लोगों के पास ही है।

Latest News