PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए / इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुछ बड़े ऐलान भी किये गए हैं / सीएम मान ने कहा कि गाड़ियों और मोटसाइकिल में फर्स्टएड की किट अवश्य रखें हमने फरिश्ते स्कीम शुरू की है /
इस दौरान अगर किसी का भी एक्सीडेंट होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 2000 रुपये दिए जाएंगे/ सरकार के खजाने इतने भी खाली नही की लोगों की जान ना बचा सके / इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप चल रहा है / हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि इस हॉकी वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं /
अगर इस हॉकी वर्ल्ड कप गोल्ड आया तो हम अपने हर खिलाड़ी को 80 लाख रुपये देंगे / आपको बता दें कि भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले दिल्ली की तर्ज पर एक्सीडेंट पॉलिसी लागु करने के लिए बड़ा ऐलान किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये देने का ऐलान सबसे पहले कर दिया है /








































