हवेली पर हुई करवाई से उठने लगे कई सवाल, Mariton Hotel व शहर में हुए अन्य अवैध निर्माणों को किसका मिला सरंक्षण,
हवेली का निगम करवाई से हुआ लाखों का नुकसान, CEO ने कहा यह होगा हमारा अगला कदम,
PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज 66 फुट रोड पर स्थित क्यूरो माल की बिल्डिंग में एक हवेली मालिक द्वारा पार्किंग एरिया में किए जा रहे निर्माण को गिराने के लिए आज नगर निगम की टीम ने जैसे ही वहां डिच मशीन चलाई / वहां मौजूद लेबर के आदमियों तथा हवेली के प्रतिनिधियों ने विरोध कर दिया /
इस विरोध के चलते निगम टीम पर पथराव भी किया गया / इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई, जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा / इस कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने काफी निर्माण को गिरा भी दिया और कहा कि इसे हटाने हेतु पहले कई नोटिस दिए गए थे /
जबकि इस करवाई से हवेली के CEO और लेबर कर्मी खासे नाराज दिखे CEO उमेश ने PTB News से बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि हमको तो कोई नोटिस नहीं मिला / हमने तो Curo Mall के मालिकों से यह जगह लीज पर ली है / उन्होंने यह भी कहा की हमें शाम को पता चला कि Curo Mall वालों का MCJ के साथ पुराना कोई मामला माननीय अदालत में चल रहा है, जिसके बारे में हमको भी नहीं पता है,
लेकिन हम निगम अधिकारीयों द्वारा की इस करवाई से इस लिए नाराज हैं की अगर कोई निर्माण संबंधी फ़ीस थी तो वह हमको बता देते, हम वह हर्जाना देने को तैयार थे लेकिन हमारा निगम की इस करवाई से लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद हम निगम की हद में रहते हुए अपना हवेली का प्रोजेक्ट जल्द शुरू करेंगे /

वहीं इस करवाई के बाद शाम के समय निगम के संयुक्त कमिश्नर की ओर से Curo Mall के खिलाफ क्यों करवाई की गई इसका एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें साफ लिखा गया की Curo Heights Street Mall 66 फुट रोड jalandhar में सतीश जैन द्वारा पार्किंग क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को नगर निगम अधिनियम 1976 के तहत कई बार नोटिस जारी किए गए थे /
यही नहीं इसके लिए उनको डैमोलीशन नोटिस भी जारी किए गए गए थे, लेकिन अनाधिकृत बिल्डरों ने इन नोटिसों का पालन नहीं किया गया और निर्माण कार्य नहीं रोका / जिस कारण आज दिनांक 16.01.2023 को नगर निगम, जालंधर, की बिल्डिंग शाखा द्वारा पंजाब म्यूंसीपल कारपोरेशन अधिनियम एक्ट 1976 की धाराओं अधीन अवैध निर्माण को गिरा दिया गया /
इस सारे घटनाक्रम में सोचने वाली बात तो यह है की क्या जब हवेली का यह प्रोजेक्ट पिछले छह महीने से बन रहा था तो क्या निगम के अधिकारी उस समय आँखें मूंदे सोए हुए थे क्या या फिर जानबूझ कर हवेली के मालिकों का पैसा बर्बाद करने का बड़ा प्लान मौजूदा सरकार द्वारा बनाया जा रहा था / यही नहीं आखिर क्यों नहीं तब किसी अधिकारी की निगाह इस निर्माण पर पड़ी, अगर पड़ी तो क्या उसके साथ हवेली के मालिकों की सेटिंग हो गई थी / यह सभी सवाल इस समय हर किसी के जेहन में हैं /
हालाँकि इसके उल्ट शहर में चाहे वह जालंधर शहर का कोई भी इलाका हो धड्ड्ले से अवैध निर्माण जारी है वह भी दिग्गज नेताओं के चम्मचों व उनके PA’s के सरंक्षण में, क्योंकि हमने पहले भी लिखा था लद्देवाली रोड हो या हो यूनिवर्सिटी रोड, रॉयल इन्क्लेव हो या फिर नाज सिनेमा के पीछे बन रही अवैध इमारतें या फिर दिलकुशा मार्किट के पास स्थित होटल के बाहर बन रही अवैध दुकानें हों या
फिर बन चुके अवैध Mariton Hotel जिनके ऊपर करवाई के नाम पर खाना पूर्ति की ख़बरें ही निकल रही हैं इनके ऊपर कोई करवाई नहीं की जा रही / यही नहीं इसके साथ ही शहर में धड्ड्ले से अवैध कॉलोनियों के ऊपर करवाई सिर्फ उनके ऊपर की गई है जोकि सिर्फ राजनीति की सिर्फ भेंट चढ़े हैं उन कॉलोनियों को छोड़ दिया गया जो मौजूदा सरकार के सहयोगी हैं /
यही नहीं इसके साथ ही एक दिबबले ने भी कुछ महीनों में तीन मंजिला इमारत खड़ी कर ली है जिसका दिग्गज नेताओं के साथ सीधा सम्पर्क है और इस डिब्बे वाले को कोई पूछने वाला ही नहीं / यह छोड़िये जनाब उस निर्माण का क्या जो कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय हुआ और उनको सील लगने का दिखावा कर दुबारा खोल दिया गया आखिर क्यों क्या इन इमारतों से मौजूदा सरकार के चम्मचों और PA’s को मोटी मलाई मिल रही है जिनकी और यह ध्यान नहीं दे रहे हैं / यह सब अंदर की बातें हैं फिर कभी फुर्सत में उज्जागर करेंगे /








































