PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ आम बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया का शुभारंभ,

the process finalizing the general budget begins halwa ceremony Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में हलवा वितरण समारोह संपन्न होने के साथ ही अगले वित्त के आम बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ भगवत किशनराव कराड भी मौजूद थे। बजट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लॉक इन प्रक्रिया से पहले प्रति वर्ष हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है।

इसके साथ ही बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अब वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में बजट पेश किये जाने तक नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के तहखाने में स्थित प्रेस एरिया में रहेंगे और इस दौरान उनको परिवार से संपर्क करने की अनुमति नहीं होती है।

पिछले वर्षाें की तरह इस वर्ष की आम बजट पेपर लेस होगा और एक फरवरी 2022 को संसद में इसे पेश किया जायेगा। बजट से जुड़े कुल 14 दस्तावेज तैयार किये जाते हैं और ये दस्तावेज केन्द्रीय बजट के वेब पोर्टल इंडियाबजटडॉटजीओवीडॉटइन के ऐप पर उपलब्ध होगा। बजट दस्तावेज अंग्रेजी और हिन्दी दो भाषाओं पर उपलब्ध होंगे तथा इसको ऐप पर देखा जा सकता है। यह यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा।

हलवा समारोह के साथ ही वित्त मंत्री ने बजट की तैयारियों का जायजा लिया और इससे जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनायें भी दी। इस मौके पर वित्त सचिव एवं व्यय सचिव टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दिपम सचिव तुहिन कांत पांडेय, राजस्व सचिव संजय मलहोत्रा, मुख्य आर्थिक सलाहकार अंनत वी नागेश्वरन, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सचिव नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी के साथ ही मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Latest News