PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब में मोहल्ला क्लिनिकों के खिलाफ लोग और विरोधी, डिस्पेंसरियों को प्रमोट करने की बजाय बदल दिया सलोगन,

punjab jalandhar aam adami clinic controversy before opening punjab fury among people changing lease existing dispensaries protests

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब सरकार आज से 521 प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को आम आदमी क्लिनिक में बदलने जा रही है, लेकिन यह मोहल्ला क्लिनिक बनने से पहले ही विवादों में आ गए हैं / आप सरकार जिन डिस्पेंसरियों को आम आदमी क्लिनिक कम मोहल्ला क्लिनिक बनाने जा रही हैं, उनके बाहर लोगों के धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं / लोगों में रोष इसको लेकर है कि सरकार इन प्राइमरी हेल्थ सेंटर का दर्जा बढ़ाने की बजाय इनको क्लिनिक में बदल कर दर्जा घटा रही है /

पंजाब में आज से बनने जा रहे 521 मोहल्ला क्लिनिक का सिर्फ लोग ही विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि इनका राजनीतिक तौर पर भी विरोध शुरू हो गया है / यहां तक कि किसान संगठनों ने भी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों या फिर डिस्पेंसरियों का विरोध शुरू कर दिया है / लोगों का कहना है कि यदि सरकार ने आम आदमी क्लिनिक कम मोहल्ला क्लिनिक बनाने ही हैं तो वह इसके लिए अलग से जगह और भवन की व्यवस्था करे /

जो प्राइमरी हेल्थ सेंटरों या फिर डिस्पेंसरियां पहले से चल रही हैं उनका दर्जा क्यों कम किया जा रहा है / लोगों का कहना है कि यदि सरकार ने कुछ करना ही था तो प्राइमरी हेल्थ सेंटरों या फिर डिस्पेंसरियों का दर्जा बढ़ाती और उन्हें अस्पतालों में कन्वर्ट करती / मोहल्ला क्लिनिकों को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है / भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी मोहल्ला क्लिनिकों पर सवाल उठाया है /

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गांव मकसूदपुर में साल 1982 में 5 एकड़ जमीन 25 बिस्तरों के अस्पताल के लिए दान दी गई थी / वहां पर मौजूदा सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक खोल दिया है / उन्होंने कहा कि अस्पताल की दर्जा बढ़ाने उसे प्रोन्नत करने की बजाय वहां पर सिर्फ ओपीडी आधारित मोहल्ला क्लिनिक बनाया जाना कहां तक उचित है /

Latest News

Latest News