PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में गुप्त मीटिंग के सुबह से हो रहे हैं चर्चे, आप पार्टी के टकसाली नेताओं के खिलाफ चली गई चाल, खासम खास को जगह देने का मुद्दा उठा,

Discussions have been happening since morning of secret meeting in Jalandhar you have gone against the mint leaders of the party the issue of giving place to Khasam Khas raised

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आप पार्टी पंजाब में जिस जज्बे के साथ पंजाब में दाखिल हुई थी उसको देखकर बहुत से युवाओं ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं ने पार्टी का दामन यह सोच कर थामा था, ताकि उनके कार्यों को देखकर एक न एक दिन पार्टी उनको भी ऊँचे पदों पर बैठकर बड़ा इनाम देगी /

यह सिलसिला 2012 से शुरू हुआ लेकिन उस समय से जुड़े कार्यकर्ताओं व ब्लॉक प्रधानों ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार पार्टी के साथ जुड़े रहे / 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भी इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को कुछ सीटें हाथ लगी और जुड़े रहने का सिलसिला सत्ता प्रतिवर्तन यानि 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी जारी रहा और पार्टी को इन टकसाली नेताओं जिनमें कार्यकर्ता और ब्लॉक प्रधानों ने भी अपनी हम भूमिका निभाई /

ऐसे में आप पार्टी को पंजाब में जो प्रचार किया उसमें आम जनता से लेकर 2012 से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बिना किसी लोभ लालच के पार्टी को सत्ता परिवर्तन कर प्रचंड जीत दिलाई, जिसकी वजह से पंजाब में आप की सरकार बन सकी, लेकिन सत्ता में आते ही पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने खासकर जो विधायक बने उन्होंने इन टकसाली नेताओं को अपने साथ लेकर चलने की बजाए उन युवाओं को अपने साथ जोड़ा जो पार्टी में या तो विरोधियन से गद्दारी करके आये थे या फिर मौजूदा नेताओं को दिए गए लोग लालच से /

ऐसे में बीते दिन एक गुप्त मीटिंग जालंधर शहर में कुछ सीनियर नेताओं द्वारा पुराने ब्लॉक प्रधानों व पुराने नेताओं के खिलाफ बिना जानकारी के की गई जिसमें चापलूसी करने वालों को स्थान देने की बात की गई / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि इस मीटिंग के दौरान पुराने ब्लॉक प्रधानों में से दो-चार को ही नई सूचि में शामिल किया गया है और यह लिस्ट ऊपर बैठे अकालों को भेज दी गई है /

हैरानी वाली बात तो यह है कि अगर पार्टी के मौजूदा नेताओं द्वारा ऐसे टकसाली नेताओं के साथ धक्का किया जाता है तो क्या निगम चुनावों में या संसदीय चुनावों में क्या आप बहुमत हासिल कर पायेगी / पता तो यह भी चला है कि पार्टी द्वारा बीते कुछ महीनों से वार्डों में इनकों भरोसे में लेकर आप पार्टी के ऑफिस खुलवाए गए हैं उनको क्या सच में पहले से ही टिकट देने का लालच दिया गया है तो फिर दिल्ली से आप की टीम जो सर्वे कर रहे है वह एक ढकोसला है, यह वह सवाल हैं जो जनता ही नहीं टकसाली भी पार्टी के सीनियर नेताओं से पूछ रहे हैं, जिनको पार्षद चुनावों में पहल देने की बजाए आप के विरोधियों को पार्टी में शामिल कर टिकट देने का बड़ा लालच दिया गया है /

Latest News